{"_id":"6803583e37ca399c5704ac9e","slug":"video-pradhan-sangh-dhanotu-opposed-the-order-given-to-panchayats-submitted-memorandum-to-sdm-sundarnagar-2025-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: प्रधान संघ धनोटू ने पंचायतों को दिए फरमान का किया विरोध, एसडीएम सुंदरनगर को साैंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: प्रधान संघ धनोटू ने पंचायतों को दिए फरमान का किया विरोध, एसडीएम सुंदरनगर को साैंपा ज्ञापन
प्रधान संघ धनोटू ने सरकार की ओर से पंचायतों को दिए गए फरमानों पर कड़ी आपत्ति जताई है। इसी को लेकर शनिवार को एसडीएम सुंदरनगर को ज्ञापन सौंप सरकार को अपनी मांगों से अवगत करवाया। विकास खंड धनोटू के प्रधान संघ के अध्यक्ष नील कमल ने बताया कि सरकार की ओर से बीडीओ के माध्यम से दी जाने वाली कोटेशन पर रोक लगाकर पंचायत से ही करवाने की मांग की है। पंचायत पर 20 कामों की शर्त को खत्म कर पहले की तरह काम करने की आजादी दी जाए। मजदूरों की 6 महीने से लंबित अदायगी को शीघ्र किया जाए। मनरेगा एक्ट में की जा रही छेड़छाड़ का भी प्रधान संघ विरोध करता है। आपदा में पंचायत प्रधानों ने जिस तरह से सभी की मदद की थी। उस पर सरकार शाबाशी देने के बजाय तिरस्कार करने में लगी हुई है। जो सरासर गलत है। प्रधान संघ ने सरकार को इन फरमानों को वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर धनोटू खंड से कई पंचायत प्रधान और जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।