{"_id":"67e503b1270324578e0e44eb","slug":"video-appointment-of-gynecologist-in-regional-hospital-rikangpio-relief-to-patients-2025-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में स्त्री रोग विशेषज्ञ की हुई नियुक्ति, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में स्त्री रोग विशेषज्ञ की हुई नियुक्ति, मरीजों को राहत
किन्नौर जिला के एकमात्र क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में पिछले छह महीने से स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। महिला मरीजों को इलाज के लिए जिला से बाहर जाना पड़ता था। क्षेत्रीय अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हो गई है। डॉक्टर के आने से अब महिला मरीजों को अस्पताल में ही इलाज मिल सकेगा। इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। स्थानीय निवासी कीर्ति, कौशल्या, लता देवी, सोनिया ने स्त्री रोग विशेषज्ञ के नियुक्ति पर प्रशाशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि पिछले छह महीने से पद खाली होने से लोगो को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था तथा अब स्वीटी जैन ने पदभार संभाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।