{"_id":"667bd670698ea10f3b0137d5","slug":"video-awareness-rally-taken-out-in-rikangpio-market-on-international-drug-prevention-day","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर रिकांगपिओ बाजार में निकाली जागरुकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर रिकांगपिओ बाजार में निकाली जागरुकता रैली
अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर किन्नौर जिले के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों व इसकी रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा नशे की अवैध तस्करी की रोकथाम बारे भी लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस का विषय साक्ष्य स्पष्ट हैः रोकथाम में निवेश करें रखा गया है । इसके तहत नशे की अवैध तस्करी की रोकथाम करना व नशीली दवाओं के दुरुपयोग से आम लोगों को जागरूक कर एक स्वस्थ व सशक्त समाज का निर्माण करना है। उपायुक्त ने कहा कि नशे की बुराई पर शिकंजा कसने के लिए समाज में इसके विरूद्ध संवेदनशीलता, सतर्कता और जागरुकता बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना व नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। युवा हमारी भावी पीढ़ी है तथा एक स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका होती है। इसलिए, हमारा यह दायित्व बनता है कि हम युवाओं को नशे से दूर रखने में अपनी भूमिका अदा करें व अपने परिवार की युवा-पीढ़ी को नशे से दूर रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।