{"_id":"6a35193ec65e03e2c9060b6b","slug":"video-bjp-staged-a-protest-against-the-closure-of-nankhari-college-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ननखड़ी कॉलेज को बंद करने के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ननखड़ी कॉलेज को बंद करने के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन
ननखड़ी कॉलेज को बंद करने के अधिसूचना के बाद क्षेत्र की 18 पंचायतों के ग्रामीणों और युवा वर्ग में खासा रोष है। शुक्रवार को भाजपा मंडल ननखड़ी ने एक बार फिर सरकार के इस फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा नेता कौल सिंह ने चेताया कि यदि जल्द कॉलेज की बहाली नहीं हुई तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी। जरूरत पड़ी तो चक्का जाम किया जाएगा और सरकार के नुमाइंदों को ननखड़ी में आने नहीं दिया जाएगा। प्रदर्शन के जरिये क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं ने भी सरकार के इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने प्रदेश के अन्य कॉलेजों की तर्ज पर इस कॉलेज को भी बहाल करने की मांग उठाई। ननखड़ी कॉलेज को बंद करने की अधिसूचना के बाद क्षेत्र की 18 पंचायतों के ग्रामीणों, महिलाओं और विद्यार्थियों में असमंजस का दौर है। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कहा कि ननखड़ी कॉलेज को कागजों में मर्ज किया गया है, जबकि सही मायने में इसे बंद किया गया है। कॉलेज बंद करना केवल युवा और छात्र वर्ग को शिक्षा के अधिकार से वंचित करना है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य रानु खूंद, मंडल अध्यक्ष जिया लाल लंबरदार, महामंत्री जगदीश, राजेंद्र ठाकुर, पिंकू खूंद, लाल चंद, कर्म सिंह ठाकुर, सुधीर ठाकुर, सुरेंद्र चौहान, मनोज ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।