{"_id":"6a33e82c107cb65be705dad4","slug":"video-demand-to-halt-the-kinnaur-kailash-yatra-concerns-raised-regarding-sanctity-and-safety-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: किन्नौर कैलाश यात्रा पर रोक की मांग, पवित्रता और सुरक्षा पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: किन्नौर कैलाश यात्रा पर रोक की मांग, पवित्रता और सुरक्षा पर उठाए सवाल
जिला किन्नौर के स्थानीय प्रतिनिधियों और देव आदेश प्रतिनिधियों ने किन्नौर कैलाश यात्रा को तत्काल स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने गुरुवार को उपायुक्त किन्नौर को एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधियों ने यात्रा से क्षेत्र की पवित्रता, पर्यावरण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर चिंता जताई है। ज्ञापन में कहा गया है कि देव संस्कृति और देव आदेशों के अनुसार किन्नौर कैलाश क्षेत्र की पवित्रता प्रभावित हो रही है। प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पूजा में प्रयुक्त होने वाले पवित्र पुष्प, जल स्रोत और विशेष जड़ी-बूटियां क्षेत्र से तेजी से विलुप्त हो रही हैं। उन्होंने पिछले वर्ष यात्रा के दौरान हुई श्रद्धालुओं की मृत्यु की घटनाओं का भी उल्लेख किया। सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए गए हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यात्रा के कारण पर्यावरण और स्थानीय गांवों को नुकसान पहुंच सकता है। इस संभावित नुकसान की जिम्मेदारी प्रशासन और यात्रा आयोजकों की होगी। प्रतिनिधियों ने धार्मिक आस्था, पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखने की अपील की। उन्होंने यात्रा को तुरंत स्थगित करने की मांग दोहराई। प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा। बता दें, इस बार किन्नौर कैलाश की यात्रा 1 जुलाई से 30 जुलाई तक होगी। प्रशासन ने यात्रा के दौरान हर रोज 375 श्रद्धालुओं को ही भेजने का निर्णय लिया। साथ ही सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने की बात कहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।