{"_id":"67f6415c17b4255906068add","slug":"video-famous-tourist-places-of-kinnaur-district-are-filled-with-tourists-2025-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : किन्नौर जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सैलानियों से भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : किन्नौर जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सैलानियों से भरे
देश के विभिन्न राज्यों में इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी होने से पर्यटकों ने पहाड़ी क्षेत्रों में रूख करना शुरू कर दिया है। जिसके तहत समर टूरिस्ट सीजन शुरू होने से पहले ही किन्नौर जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में सैलानियों ने आना शुरू कर दिया है। इन दिनों किन्नौर जिले के प्रसिद्व पर्यटन स्थल कल्पा, नाको, सांगला छितकुल, रक्षम, ताबो, काजा में पहले से ही सैलानियों से भर गए हैं। समर टूरिस्ट सीजन को लेकर प्रमुख स्थलों पर होटलों में एडवांस बुकिंग की संख्या 50 फीसदी तक हो गई है। सैलानियों की सबसे अधिक संख्या कल्पा, छितकुल, सांगला और काजा में देखने को मिल रहा है। जहां बर्फबारी ने पर्यटकों को आकर्षित किया है। जिले के कल्पा में बुधवार को सैलानियों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही। कलकता से आए पर्यटकों ने बताया कि इन दिनों गर्मी होने से बहुत परेशानी है लेकिन किन्नौर में पहुंच सुकून मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।