{"_id":"69f8799b96e846b35f0e5aeb","slug":"video-rampur-bushahr-ananya-gupta-of-dattnagar-school-secures-10th-rank-in-the-state-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: दत्तनगर स्कूल की अनन्या गुप्ता ने प्रदेश में झटका 10वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: दत्तनगर स्कूल की अनन्या गुप्ता ने प्रदेश में झटका 10वां स्थान
Ankesh Dogra
Updated Mon, 04 May 2026 04:18 PM IST
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर के होनहार विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा परिणाम में परचम लहराया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित वार्षिक परीक्षा परिणाम में स्कूल का प्रदर्शन शानदार रहा है। विद्यालय के सभी 100 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जिससे स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस उपलब्धि में चार चांद लगाते हुए विद्यालय की मेधावी छात्रा अनन्या गुप्ता ने प्रदेश भर में 10वां स्थान हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कला संकाय में अनन्या के अलावा आंचल ठाकुर ने 500 में से 480 अंक लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं स्नेहा सागर ने 476 अंक प्राप्त किए हैं। विज्ञान संकाय में राधिका ने 461 अंकों के साथ अपने संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में योगिता ने 457 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने अनन्या के गौरवान्वित पिता अनिल गुप्ता और माता जनक गुप्ता सहित सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी है। स्कूल प्रबंधन और स्थानीय समुदाय ने इस शानदार सफलता के लिए विद्यालय परिवार की सराहना की है। वहीं स्कूल पहुंचने पर छात्रा का फूल मालाओं से प्रधानाचार्य, शिक्षकों और छात्रों ने स्वागत किया। वहीं प्रदेश में 10वां स्थान हासिल करने वाली अनन्या गुप्ता ने कहा कि आईएएस बनना सपना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।