{"_id":"682f1b6358c7eb29ca0d6dfd","slug":"video-rampur-bushahr-one-day-divine-geeta-satsang-organized-at-thakur-satyanarayan-mandir-trust-rampur-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास रामपुर में एक दिवसीय दिव्य गीता सत्संग का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास रामपुर में एक दिवसीय दिव्य गीता सत्संग का आयोजन
विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रदेश ने ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास रामपुर में वीरवार को एक दिवसीय दिव्य गीता सत्संग का आयोजन किया। दिव्य गीता सत्संग का बक्खान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने किया। मिनी सचिवालय के समीप से लेकर ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास तक महाराज का स्वागत फूलों और भजनों के साथ किया गया। मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद महाराज ने न्यास में स्थित सभी देवताओं को आर्शीवाद प्राप्त किया। छात्रों बच्चों ने महाराज के स्वागत में योग आसन की बेहतरीन प्रस्तुति पेश की। धार्मिक अनुष्ठान में आसपास क्षेत्र के सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया और सत्संग का आनंद प्राप्त किया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय प्रवास पर है। प्रवास के दौरान वीरवार को रामपुर उपमंडल में गुरु ज्ञान देंगे। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि हर स्थिती की प्रेरणा है राम, सर्वे भवन्तु सुखिन हमारे भारत की ग्रंथ से ही निकला है। गीता पड़ो और पड़ाव, खुद भी खुश रहो और दूसरों को भी खुश रखो, सनातन धर्म में कटुता किसी के लिए नहीं है सिर्फ दुर्योधन के लिए है, हमें अहंकार कभी नहीं करना, आशीर्वाद दिया नहीं जाता लिया जाता बारे लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि देव भूमि में बढ़ता नशा चिंता का विषय बन चुका है। सभी को देश भक्ति का नशा करना चाहिए। विनय शर्मा ने कहा कि ठाकुर सत्यनारायण न्यास में एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। अनुष्ठान के दौरान सैकड़ों लोगों ने प्रसाद के रूप में भंडारा ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।