{"_id":"6a632c55b2a49d09d609ab1f","slug":"video-rampur-pm-adarsh-gram-yojana-workshop-panchayat-representatives-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla News: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना पर नवनिर्वाचित प्रधानों की कार्यशाला, 30 गांवों के विकास पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना पर नवनिर्वाचित प्रधानों की कार्यशाला, 30 गांवों के विकास पर फोकस
Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:41 PM IST
Link Copied
पंचायत समिति सभागार रामपुर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विकास खंड रामपुर, ननखड़ी और नारकंडा के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों और पंचायत सचिवों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों को योजना के उद्देश्यों और क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य चयनित गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विकास, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण और पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 25 पंचायतों के 30 गांव चयनित किए गए हैं। योजना के प्रथम चरण में चयनित गांवों का विस्तृत सर्वे किया जाएगा। इसके बाद सभी कार्य ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे ताकि पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके।
कार्यशाला में यह भी बताया गया कि नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को योजना के संचालन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसलिए प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। रामपुर को इस योजना के लिए क्लस्टर के रूप में चुना गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।