{"_id":"69abf1f3bddd4387af0c89e4","slug":"video-self-employment-has-become-a-source-of-economic-growth-for-women-under-the-rural-livelihood-mission-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर: ग्रामीण आजीविका मिशन में स्वरोजगार बना महिलाओं की आर्थिकी का जरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: ग्रामीण आजीविका मिशन में स्वरोजगार बना महिलाओं की आर्थिकी का जरिया
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं ग्रामीण आजीविका मिशन अपना कर अपनी आर्थिकी का मजबूत कर रही है। आधुनिकता के दौर में जहां एक तरफ रोजगार के अवसरों में गिरावट दर्ज देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण आजीविका मिशन महिलाओं के लिए लाभदायक सिद्ध हो रहा है। रामपुर विकास खंड की डंसा पंचायत के देवता साहिब दमुख स्वयं सहायता समूह साल 2018 से आजीविका मिशन से आत्मनिर्भर बनी है। 2018 में कुछ चंद महिलाओं ने मिल कर लोन लेकर जर्सी गाय खरीदी और दुग्ध व्यवसाय शुरू किया। संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती गई। महिलाओं ने स्वरोजगार को अपना कर बीते कुछ वर्षों से कृषि बागवानी को तरजीह देते हुए जैविक खाद और सेब के तनों की सुरक्षा के मद्देनजर चुना पेस्ट के विकल्प के तौर पर गोबर गोत्र और गुड़ को मिला कर लेप को प्राथमिकता देने का प्रयास किया। महिलाओं का प्रयास
पूर्णता सफल रहा। समूह की महिलाओं ने अब स्वरोजगार को आगे बढ़ाते हुए अब आपसी सहयोग से 20,000 की लागत से गांव में गेहूं का सिरका तैयार करने की मशीन स्थापित की। पूर्व प्रधान देश कुमार हुडन, गांव के रामलाल और मोडा राम ने समूह की महिलाओं की उपस्थिति में मशीन का शुभारंभ किया। देवता साहिब दमुख स्वयं सहायता समूह की प्रधान प्रेम कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप की महिलाएं अभी तक दो छोटी मशीनों के जरिए गेहूं का छिलका निकाल कर सिरा तैयार करने में मशगूल थी, लेकिन अब बडी मशीन में शिफ्ट लगा कर सिरा तैयार करने का काम करेंगी। गेहूं के सिरे का हलवा मानव जीवन के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद साबित होता है। बताया कि वर्तमान में ग्रुप की सदस्यता 25 पहुंच चुकी है। सभी महिलाओं ने स्वरोजगार अपना कर आत्मनिर्भर होने का सपना संजोए रखा है। इस मौके पर सचिव सीता देवी, कोषाध्यक्ष गीता शर्मा, शांता नेगी, सुषमा, नीलमा, शांति देवी, रमीला, सेवा दासी, पृथ्वा, राम कली, ज्वाला देवी, कलमा, कौशल्या, पूनमा, ऊषा, विद्या देवी, शोभा कुमारी, राम कली, नीता कला और सुनीता मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।