{"_id":"6a0afe606f7631629c074d00","slug":"video-after-the-municipal-elections-preparations-are-underway-for-the-panchayati-raj-elections-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नगर निकाय चुनाव के बाद अब पंचायतीराज चुनाव की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नगर निकाय चुनाव के बाद अब पंचायतीराज चुनाव की तैयारियां
जिला सिरमौर में तीन नगर निकाय चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब प्रशासन ने पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने एआरओ स्तर पर ट्रेनिंग प्रोग्राम समेत अन्य तैयारियां समय रहते मुकम्मल करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे। आरओ, एआरओ सभी तैयार कर दिए गए हैं। जिले में 26, 28 एवं 30 मई को पंचायत चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया आयोजित की जानी है। मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसको लेकर समय रहते सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। विभिन्न कमेटियों का गठन कर चुनाव प्रक्रिया को आयोजित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। कर्मचारियों अधिकारियों को मतदान के प्रति जागरूक करने और प्रशिक्षण देने के लिए भी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होंगे। मतदान वाले दिन ही चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। वर्मा ने बताया कि जिला सिरमौर के तीन नगर निकाय चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं। नाहन, पांवटा साहिब और राजगढ़ में आयोजित मतदान और उसके बाद मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि नाहन नगर परिषद चुनाव में 67.39 प्रतिशत मतदान हुआ। पांवटा साहिब नगर परिषद चुनाव में 65.87 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं राजगढ़ नगर पंचायत चुनाव में सबसे अधिक 78.40 प्रतिशत हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।