{"_id":"6a0ac6f763c6aaf31c002860","slug":"video-silent-prayer-resonates-amidst-the-electoral-din-the-daughter-stood-outside-the-counting-center-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चुनावी शोर में गूंजी मौन प्रार्थना: जब तक मां की जीत का एलान नहीं हुआ, हाथ जोड़े मतगणना केंद्र के बाहर खड़ी रही बेटी वैष्णवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चुनावी शोर में गूंजी मौन प्रार्थना: जब तक मां की जीत का एलान नहीं हुआ, हाथ जोड़े मतगणना केंद्र के बाहर खड़ी रही बेटी वैष्णवी
नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर 4 के चुनावी नतीजे केवल राजनीतिक हार-जीत का आंकड़ा भर नहीं थे, बल्कि इसके पीछे परिवारों की धड़कनें और भावनाएं भी दांव पर लगी थीं। मतगणना केंद्र के बाहर चुनावी शोर और नारों की गूंज के बीच एक ऐसा पल भी आया जिसने वहां मौजूद हर शख्स का दिल छू लिया। मतगणना केंद्र के बाहर भारी भीड़ में वार्ड नंबर 4 से प्रत्याशी पूजा तोमर का परिवार बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहा था। पूजा तोमर के पति विशाल तोमर और बेटा राघव भीड़ में लगातार अपडेट ले रहे थे, लेकिन इस सबसे अलग उनकी बेटी वैष्णवी एक अलग ही दुनिया में थी। जब तक भीतर वोटों की गिनती चलती रही और अंतिम परिणाम घोषित नहीं हुआ, तब तक वैष्णवी मतगणना केंद्र के बाहर लगातार हाथ जोड़े खड़ी रही। उसकी आंखें बंद और डरी सहमी थी और होंठों पर मां की जीत के लिए प्रार्थना थी। चुनावी गहमागहमी के बीच श्रद्धा और विश्वास की यह तस्वीर बेहद भावुक करने वाली थी। राजनीति में हर सीट के लिए दांव-पेंच और रणनीतियां बनाई जाती हैं, लेकिन इस बेटी के लिए यह चुनाव केवल उसकी मां की मेहनत और साख का था। मतगणना केंद्र के बाहर का यह मार्मिक नजारा स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। लोग कहने लगे कि चुनावी जीत के लिए नेताओं की रणनीति एक तरफ, और मां की सफलता के लिए बेटी की निश्छल प्रार्थना एक तरफ। वहीं, जब मां पूजा तोमर की जीत का एलान हुआ तो जहां परिवार खुशी से झुम रहा था तो बेटी की आंखें आंसुओं से भरी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।