{"_id":"6a54d7e972d1f73773059ad2","slug":"video-after-years-residents-of-ward-number-3-will-get-relief-from-open-flowing-sewage-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: वार्ड नंबर तीन में सालों के बाद लोगों को खुले में बह रही सीवर से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: वार्ड नंबर तीन में सालों के बाद लोगों को खुले में बह रही सीवर से मिलेगी मुक्ति
नेशनल हाईवे नाहन-कुमारहट्टी 907-ए पर वार्ड नंबर तीन में हाथी की कब्र के समीप 10 साल से खुले में बह रही सीवर से लोगों को निजात दिलाने के स्थायी प्रयास शुरू हो गए हैं। नेशनल हाईवे से गुजर रही खस्ताहाल सीवरेज लाइन को नया रूप देने का कार्य शुरू दिया गया है। नगर परिषद के कर्मचारियों ने यहां नई पाइप डाल दी है, अब चैंबर बनाए जाएंगे। उम्मीद है दो से तीन दिन में इस कार्य को पूरा कर लोगों की इस समस्या को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। बता दें, नेशनल हाईवे से गुजर रही यह सीवरेज नाली लंबे समय से क्षतिग्रस्त थी और हर दूसरे दिन लोगों के घरों की सीवर खुले में बह रही थी। इसके कारण स्थानीय लोगों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की मांग पर नगर परिषद के कर्मचारी इसे ठीक करके चले जाते लेकिन दो दिन बाद फिर वही हाल। पिछले 10 से 12 सालों में लोगों को इस गंदगी से स्थायी रूप से निजात दिलाने के प्रयास ही नहीं किए गए। इससे स्थानीय लोगों में भी भारी रोष पनपा हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।