{"_id":"6a54d2df4a95295e5005ac93","slug":"video-girls-kabaddi-hostel-inaugurated-in-shillai-players-to-get-modern-facilities-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शिलाई में छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शिलाई में छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान की उपस्थिति में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों मंत्रियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिलाई पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने छात्रावास के उद्घाटन को क्षेत्र की बेटियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि शिलाई की चार बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है तथा यह छात्रावास भविष्य में ऐसी और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में एसडीएम शिलाई जसपाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।