{"_id":"69b40653ef3cf217dd0f2518","slug":"video-ancient-stepwell-transformed-through-voluntary-labor-in-nahan-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नाहन में श्रमदान से प्राचीन बावड़ी का बदला स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नाहन में श्रमदान से प्राचीन बावड़ी का बदला स्वरूप
जिला मुख्यालय नाहन के वार्ड नंबर-1, ढाबो मोहल्ला में सरकारी सिस्टम या बजट का इंतजार किए बिना कुछ जागरूक नागरिकों ने अपनी प्राचीन बावड़ी का अस्तित्व बचाने के लिए कमान संभाली और देखते ही देखते गंदगी से पटी इस बावड़ी का कायाकल्प कर दिया। लंबे समय से रखरखाव के अभाव में यह प्राचीन बावड़ी खस्ताहाल हो चुकी थी। आलम यह था कि लोग इसमें पूजन सामग्री और कचरा फेंक रहे थे, जिससे यहां न केवल कीचड़ जमा हो गया था बल्कि पानी भी दूषित हो चुका था। स्थानीय निवासी संजीव मित्तल, चुनु, राजेश कुमार और रूमा ने इस बदहाली को दूर करने का संकल्प लिया। इन चारों साथियों ने मिलकर सफाई अभियान शुरू किया। पूरी बावड़ी को खाली कर उसमें गहरे तक जमा कीचड़ और गंदगी को बाहर निकाला गया। घंटों की कड़ी मेहनत के बाद बावड़ी के चप्पे-चप्पे को रगड़कर चमकाया गया। आज यह बावड़ी अपने नए और स्वच्छ स्वरूप में मोहल्ले की शोभा बढ़ा रही है। सफाई अभियान चलाने वाले लोगों ने मोहल्ले और शहरवासियों से अपील की है कि ये प्राचीन बावड़ी हमारी अनमोल धरोहर है। इसे गंदा न करें और इसमें पूजन सामग्री या प्लास्टिक न फेंकें। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों को बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।