{"_id":"6800fe63c7a123865e03ad05","slug":"video-dc-sirmour-sumit-khimta-said-tb-forum-committees-should-be-formed-in-all-panchayats-2025-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा बोले- सभी पंचायतों में बनाई जाए टीबी फोरम समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा बोले- सभी पंचायतों में बनाई जाए टीबी फोरम समितियां
जिला टीबी फोरम व जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने की। उपायुक्त ने सभी पंचायतों में टीबी फोरम समितियां बनाने के आदेश दिए। इनमें उप-प्रधान, मेडिकल अधिकारी, सदस्य सचिव, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व पंचायत सदस्य भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह समितियां अपने क्षेत्र में टीबी उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक करेगी तथा टीबी की रोगियों को चिन्हित भी करेंगी। इन समितियों के माध्यम से टीबी के लक्षण वाले रोगियों को पहचान कर, सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाएं तथा आवश्यक दिशा निर्देशों के बारे जागरूक किया जाएगा। उन्होंने टीबी उन्मूलन का एजेंडा ग्राम सभा की बैठक में आवश्यक रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
उपायुक्त ने कहा कि क्षय रोग उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक निक्षय मित्र बनाए, जो टीबी के मरीजों को गोद लेंगे और उनको आवश्यक आहार संबंधी सुविधाएं प्रदान करेगे। जिला सिरमौर में अभी तक 55 निक्षय मित्र बने है, जिन्होंने टीबी के मरीजों को गोद लिया है। मेसर्ज तिरुपति मेडिकेयर लिमिटेड पांवटा द्वारा जिला के सभी टीबी मरीजों को प्रोटीन पाउडर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला की जो पंचायतें लगातार 3 वर्षो तक टीबी मुक्त रहेगी उन्हें गोल्ड मेडल दिया जाएगा। सिरमौर जिला में इस वर्ष 20 पंचायतों को टीबी मुक्त होने के लिए सिल्वर मेडल से नवाजा जाएगा। इस अवसर पर टीबी रोग से मुक्त हुए चैंपियन ने अपने विचार सांझा किए। बैठक का संचालन जिला टीबी अधिकारी निसार अहमद ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।