{"_id":"66041d2cbefd8975f200fb3d","slug":"video-forest-department-alerted-to-save-forests-from-fire-in-sirmaur-leave-of-employees-will-be-cancelled","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिरमौर में वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग हुआ अलर्ट, कर्मियों की छुट्टियां होंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सिरमौर में वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग हुआ अलर्ट, कर्मियों की छुट्टियां होंगी बंद
जिला सिरमौर में वनों को आग से बचाने को लेकर वन विभाग अलर्ट हो गया है। इसको लेकर विभाग की ओर से आग के सीजन से पहले ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नाहन सर्कल के तहत आने वाले चार डिवीजन में सभी की करीब 15 से 20 बीटें आग की दृष्टि से संवेदनशील हैं। आंकड़ों के अनुसार नाहन सर्कल के तहत 60 प्रतिशत के करीब क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं अधिक सामने आती हैं। इन क्षेत्रों में प्रतिवर्ष आग लगने की ज्यादा घटनाएं सामने आती हैं और लाखों रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में सीजन शुरू होने से पहले विभाग इन बीटों पर अधिक ध्यान केंद्रीत करने को लेकर काम कर रहा है। इसको लेकर विभाग द्वारा संपर्क नंबर जारी किया गया है तो वहीं सेटालाइट के माध्यम से आग लगने की जानकारी को लेकर भी काम शुरू कर दिया गया है। विभाग के जंगलों में कहीं भी आग लगने जैसी घटना होगी तो सेटालाइट के माध्यम से संदेश पर जानकारी मिलेगी। वहीं, आग सीजन को देखते हुए कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द होंगी। इसको लेकर विभाग की मानें तो पहले ही निर्देश हैं। स्थानीय पंचायत प्रधानों सहित अन्य प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई है। जंगलों में आग जैसी घटनाओं पर काबू पाने के लिए आसपास के ग्रामीणों का सहयोग भी विभाग को अधिक जरूरी रहता है। इसको लेकर मीडिया के माध्यम से भी विभाग ने लोगों से सहयोग की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।