{"_id":"667fe05a808635293c00883d","slug":"video-gaurav-mahajan-said-data-plays-an-important-role-in-decision-making-for-developmental-plans","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गौरव महाजन बोले- विकासात्मक योजनाओं के निर्णय लेने में डेटा की अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गौरव महाजन बोले- विकासात्मक योजनाओं के निर्णय लेने में डेटा की अहम भूमिका
सिरमौर जिला सांख्यिकी विभाग नाहन ने उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त गौरव महाजन ने की। सहायक आयुक्त ने भारतीय सांख्यिकी के जनक प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस द्वारा सांख्यिकी के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का विषय निर्णय लेने में डेटा का उपयोग है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के संचालन एवं राष्ट्र हित में नीति निर्माण के लिए डेटा का बहुत अधिक महत्व है ।विभिन्न संस्थाओं द्वारा डेटा एकत्रित करने, उसका विश्लेषण करने और डेटा के आधार पर निर्णय लेने के लिए बहुत अधिक निवेश किया जा रहा है। उन्होंने सांख्यिकी डेटा के संग्रह, संकलन और विश्लेषण के लिए मजबूत प्रणाली की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डेटा विश्वसनीय और वास्तविक समय का होना चाहिए ताकि वांछित परिणाम प्राप्त किए जा सकें। उन्होंने कहा कि डेटा अर्थव्यवस्था और व्यक्तियों के दैनिक जीवन को संचालित करने के लिए ईंधन के रूप में कार्य करता है। जिला सांख्यिकी अधिकारी अश्वनी कुमार ने समारोह का संचालन करते हुए सांख्यिकी के क्षेत्र में आंकड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस प्रो महालनोबिस के जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष 29 जून को मनाया जाता है। उन्होंने भारत में प्रथम भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना की थी। उन्होंने विभागों के अधिकारियों से अपने-अपने विभागों से संबंधित आंकड़ों को सही समय पर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। इस दौरान विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने भी अपनी जिज्ञासा व विचार सांझा किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।