{"_id":"6a5dc8d591fe00891c078957","slug":"video-giri-lift-water-supply-scheme-pipeline-realignment-work-underway-in-nahan-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: गिरि उठाऊ पेयजल योजना के रिअलाइमेंट का कार्य तेज, 80 लाख रुपये से सुरक्षित होगी पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: गिरि उठाऊ पेयजल योजना के रिअलाइमेंट का कार्य तेज, 80 लाख रुपये से सुरक्षित होगी पाइपलाइन
Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:35 PM IST
Link Copied
नाहन शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली गिरि उठाऊ पेयजल योजना के रिअलाइमेंट का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। करीब 75 से 80 लाख रुपये की लागत से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में लगभग एक किलोमीटर लंबी पाइपलाइन को सुरक्षित करने का काम किया जा रहा है।
नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि योजना में लगातार आ रही तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए रिअलाइमेंट किया जा रहा है। पहले चरण में उस संवेदनशील हिस्से को शामिल किया गया है, जहां हर वर्ष भूस्खलन के कारण पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाती थी और शहर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होती थी।
उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं कार्य स्थल का निरीक्षण किया है। मौसम अनुकूल रहने पर पाइपलाइन की दूसरी और तीसरी लेयर की वेल्डिंग का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विधायक ने कहा कि रिअलाइमेंट कार्य पूरा होने के बाद नाहन शहर में बार-बार पानी की सप्लाई बाधित होने की समस्या का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने जल शक्ति विभाग और प्रशासन को दूसरे चरण में अन्य संवेदनशील हिस्सों में भी रिअलाइमेंट का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
अजय सोलंकी ने कहा कि प्रदेश सरकार और जल शक्ति विभाग शहरवासियों को निर्बाध एवं सुचारू पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।