{"_id":"667bf8bc5e09957e6b0f6470","slug":"video-house-burnt-due-to-lpg-cylinder-explosion-in-jaladi-village-loss-worth-lakhs","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जलाड़ी गांव में एलपीजी सिलिंडर फटने से जला मकान, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जलाड़ी गांव में एलपीजी सिलिंडर फटने से जला मकान, लाखों का नुकसान
सिरमौर जिले के हरिपुरधार की ग्राम पंचायत बड़ोल के जलाड़ी गांव में रसोई गैस सिलिंडर फटने से बड़ा नुकसान हुआ है। अक्सर देखने को मिलता है कि दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाती है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है और ऐसा ही हुआ हरिपुरधार के जलाड़ी गांव निवासी जगदीश के साथ हुआ।
सिलिंडर फटने से भड़की आग ने जगदीश के दो मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से मकान के चार कमरे पूरी तरह जल गए हैं। परिवार अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करता रहा लेकिन आग की लपटों से आशियाना न बच सका। आग पर काबू पाने तक व्यापक नुकसान हो चुका था। आग से प्रभावित परिवार का सब कुछ राख हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।