{"_id":"6a2172e26aff1453e506afb1","slug":"video-nahan-asp-states-fir-registered-in-case-of-assault-on-police-personnel-in-paonta-sahib-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: एएसपी बोले : पांवटा साहिब में पुलिस कर्मी के साथ मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: एएसपी बोले : पांवटा साहिब में पुलिस कर्मी के साथ मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज
सिरमौर के पांवटा साहिब में पुलिस कर्मी के साथ मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो में जो पुलिस कर्मी नजर आ रहा है, वह धौलाकुआं में छठी आईआरबी बटालियन में सेवारत है और इन दिनों तारूवाला में स्ट्रांग रूम में डयूटी दे रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मी की तरफ से पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दी गई है। शिकायत में कहा गया है कि जैसे ही वह स्कूटी पर जा रहा था तो एक गाड़ी तेज रफ्तार से जा रही थी और चालक मोबाइल फोन सुन रहा था। गाड़ी चालक ने इसके आगे आकर कट मारा। इसके बाद उसने गाड़ी चालक को सही से गाड़ी चलाने को कहा। इसके बाद गाड़ी में सवार व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की और उसका बैग छीना। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मी की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।