{"_id":"6a215bdee41f916c62045d04","slug":"video-children-of-workers-in-sirmaur-are-receiving-scholarships-of-up-to-rs120-lakh-for-education-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सिरमौर में श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए मिल रही 1.20 लाख तक छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सिरमौर में श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के लिए मिल रही 1.20 लाख तक छात्रवृत्ति
सरकार की ओर से श्रमिक परिवारों के उत्थान के लिए चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना से सिरमौर जिले के दर्जनों बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है। योजना के तहत कक्षा 1 से 8 तक 8,400 रुपये, 9वीं से 12वीं तक 12 हजार रुपये वार्षिक सहायता मिलती है। स्नातक स्तर पर कला, विज्ञान, वाणिज्य में 36 हजार, स्नातकोत्तर में 60 हजार रुपये दिए जाते हैं। डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए 48 हजार और पॉलिटेक्निक में 60 हजार रुपये प्रतिवर्ष का प्रावधान है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, पीएचडी व अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में 1.20 लाख रुपये तक छात्रवृत्ति दी जाती है। जोगीवन की संध्या ठाकुर को कंप्यूटर डिप्लोमा के लिए 48 हजार रुपये मिले। ग्राम धौण की निकिता ठाकुर और अंजली को स्नातक शिक्षा के लिए 72-72 हजार रुपये की सहायता प्राप्त हुई। जिला कामगार कल्याण अधिकारी पारितोष तोमर ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 75 पात्र बच्चों को 21.41 लाख रुपये की सहायता दी जा चुकी है। उन्होंने पात्र श्रमिक परिवारों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।