{"_id":"6a81360cd27f2bd565096693","slug":"video-nahan-jail-103-prisoners-sentence-reduced-independence-day-remission-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Independence Day: कैदियों के लिए 'मुक्ति का महापर्व' बना स्वतंत्रता दिवस, नाहन जेल में 103 की सजा घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day: कैदियों के लिए 'मुक्ति का महापर्व' बना स्वतंत्रता दिवस, नाहन जेल में 103 की सजा घटी
Ankesh Dogra
Updated Sun, 16 Aug 2026 09:31 AM IST
Link Copied
देशभर में स्वतंत्रता दिवस आजादी और उल्लास का पर्व है, लेकिन नाहन आदर्श केंद्रीय कारागार में बंद कैदियों के लिए यह दिन उम्मीद और नई शुरुआत का संदेश लेकर आया। प्रदेश सरकार की विशेष माफी योजना के तहत स्वतंत्रता दिवस पर जेल में बंद 104 कैदियों को सजा में कटौती का लाभ दिया गया। इनमें 103 कैदियों की सजा कम कर दी गई, जबकि एक कैदी की रिहाई जुर्माना जमा न होने के कारण नहीं हो सकी।
आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन के उपअधीक्षक सीताराम ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैदियों को विशेष माफी के तहत सजा में निर्धारित कटौती दी गई है। जेल में कुल 104 कैदियों को इसका लाभ मिलना था। इनमें 103 कैदियों की सजा कम की गई, जबकि एक कैदी की रिहाई होनी थी। जुर्माना जमा नहीं करने के कारण उसकी रिहाई शनिवार को नहीं हो सकी।
विशेष माफी योजना के तहत 71 कैदियों की सजा तीन माह कम की गई है। वहीं, आठ कैदियों को दो माह की राहत मिली है। छह कैदियों की सजा 45 दिन, चार की 30 दिन और 15 कैदियों की सजा 15 दिन कम की गई है।
सजा में कटौती के चलते कई कैदियों की जेल में रहने की अवधि कम हो गई है। पात्र कैदियों को अन्य आवश्यक नियमों और औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद निर्धारित सजा अवधि से पहले रिहाई का लाभ मिल सकता है।
उपअधीक्षक सीताराम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों का कैदियों को भी इंतजार रहता है। इन अवसरों पर मिलने वाली विशेष सजा माफी उनके लिए उम्मीद की किरण बनती है। सजा में कटौती से कैदियों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल रहा।
उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर कैदियों को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और सजा पूरी करने के बाद समाज की मुख्यधारा में लौटकर नई जिंदगी शुरू करने के लिए प्रेरित करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।