{"_id":"6a44ac5e084a80904c010e5b","slug":"video-nahan-power-cut-low-voltage-bjp-meets-electricity-board-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में अघोषित बिजली कट और लो वोल्टेज पर भाजपा का विरोध, एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में अघोषित बिजली कट और लो वोल्टेज पर भाजपा का विरोध, एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन
Ankesh Dogra
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:27 AM IST
Link Copied
सिरमौर जिले के नाहन शहर में अघोषित बिजली कट और लो वोल्टेज की बढ़ती समस्या को लेकर भाजपा ने नाराजगी जताई है। इस मुद्दे पर जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिजली बोर्ड के एक्सईएन से मुलाकात कर लोगों की परेशानियों से अवगत कराया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम लोगों के साथ-साथ व्यापारिक और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले घोषित पावर कट के दौरान शाम सात बजे बिजली बहाल होनी थी, लेकिन शहर के कई क्षेत्रों में रात करीब 11 बजे आपूर्ति शुरू हुई।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके अगले दिन भी नाहन के कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
भाजपा ने बिजली बोर्ड से अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। राकेश गर्ग ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा जनहित में विरोध प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।