{"_id":"6a6db6a5c569268d81021723","slug":"video-paonta-sahib-women-workers-protest-ends-compensation-assurance-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: महिला कर्मियों के समर्थन में धरना समाप्त, कंपनी ने मुआवजे का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: महिला कर्मियों के समर्थन में धरना समाप्त, कंपनी ने मुआवजे का दिया आश्वासन
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:34 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में एक स्थानीय कंपनी से हटाई गई महिला कर्मियों के समर्थन में किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रशासन की मध्यस्थता के बाद समाप्त हो गया। एसडीएम की मौजूदगी में कंपनी प्रबंधन से हुई बातचीत के बाद प्रभावित महिला कर्मचारियों को मुआवजा देने का आश्वासन मिलने पर गतिरोध खत्म हुआ।
मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने बताया कि धरना स्थानीय कंपनी से हटाई गई महिला कर्मियों के समर्थन में आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को उनके अधिकार मिलना चाहिए और मेहनतकश कामगारों के हितों की रक्षा के लिए भविष्य में भी आवाज उठाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि धरने के दौरान स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा प्रशासन के अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया। बाद में एसडीएम ने कंपनी प्रबंधन से बातचीत की, जिसके बाद प्रभावित महिलाओं को उचित मुआवजा देने का सकारात्मक आश्वासन मिला।
प्रदीप चौहान ने कहा कि प्रदेश के स्थानीय युवाओं को केवल श्रमिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि उनकी योग्यता और अनुभव के अनुरूप उच्च पदों पर भी अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बाहरी राज्यों के लोगों को रोजगार दिए जाने के विरोधी नहीं हैं, लेकिन स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
उन्होंने विधायक, प्रशासन, सामाजिक संगठनों, मीडिया और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन, उद्योग प्रबंधन और समाज के संयुक्त प्रयासों से श्रमिकों के अधिकारों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।