{"_id":"666d93e94ea1c1b8ed0e8487","slug":"video-shri-renuka-ji-lake-is-continuously-shrinking-due-to-silt-local-people-submitted-a-memorandum-to-dc-sirmour","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लगातार गाद से सिकुड़ रही श्री रेणुका जी झील, स्थानीय लोगों ने उपायुक्त सिरमौर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लगातार गाद से सिकुड़ रही श्री रेणुका जी झील, स्थानीय लोगों ने उपायुक्त सिरमौर को सौंपा ज्ञापन
हिमाचल की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील एवं धार्मिक दृष्टि से मान्यता रखने वाली पवित्र रेणुका जी झील इन दिनों गंदगी से अटी है। झील में लगातार बढ़ती गाद से झील सिकुड़ रही है। लाखों लोगों की आस्था का केंद्र माता रेणुका जी झील की समय पर साफ सफाई न होने के चलते स्थानीय लोगों में भी भारी रोष पनपा है। आरोप है कि न तो सबंधित विभाग और न ही प्रशासन रेणुका जी झील की साफ सफाई की ओर ध्यान देता है और जब स्थानीय लोग अपनी धार्मिक भावनाओं को देखते हुए रेणुका झील की साफ सफाई करना चाहते हैं तो उन्हें भी रोक दिया जाता है। ऐसे में रेणुका जी झील का अस्तित्व खतरे में है। समस्या को लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय नाहन पहुंचा और एक ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई। ज्ञापन में स्थानीय लोगों कुलदीप ठाकुर, निशा राजपाल, शालिनी अग्रवाल, महिला मंडल बड़ौन से सगीरी, शीला देवी सवोरा देवी, रमा देवी, अंजू शर्मा, सुनिता देवी, किरण, सुषमा देवी, रविना, कांता देवी, सपना, लाजवन्ती आदि ने बताया कि माता का ऊपरी हिस्सा जिसे कि माता का सिरा कहा जाता है वनस्पतियो ने पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया है वहां पर पानी बिल्कुल सूख चुका है। झील के अंदर बहुत सारे पेड़ गिरे पड़े हैं जोकि सड़ चुके हैं उनको निकालने का कार्य किया जाना चाहिए। झील के अंदर अत्यधिक मात्रा में गाद जमा हो चुकी है जिससे कि झील में बदबू पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि उनकी सेवा समिति लगातार पिछले 5-6 महीने से हर रविवार को निशुल्क श्रमदान कर रही है और झील को साफ करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन अब इसे संबंधित विभाग ने रोक दिया है और सेवा समिति को काम करने से मना कर दिया है। ज्ञापन में कहा गया कि प्रशासन उपरोक्त कार्यों को विभाग द्वारा करवाया जाएं अन्यथा सेवा समिति को इसकी अनुमति दी जाए। वह यह कार्य श्रमदान से व विभाग की निगरानी में करने को तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।