{"_id":"6a64ba3abd83b296ce01e777","slug":"video-sirmaur-inner-wheel-club-nahan-launches-beautician-training-camp-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर : इनरव्हील क्लब नाहन में शुरू किया ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर : इनरव्हील क्लब नाहन में शुरू किया ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शिविर
नाहन। इनरव्हील क्लब नाहन की ओर से शनिवार को वार्ड नंबर-13 में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। वार्ड नंबर 13 की पार्षद संजना कौर ने शिविर का उद्घाटन किया। इसमें 30 बालिकाओं को ब्यूटीशियन कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने इनरव्हील क्लब की पहल की सराहना करते हुए कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण से युवतियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा और वे भविष्य में अपना रोजगार भी स्थापित कर सकेंगी। प्रशिक्षिका प्रीत कौर प्रशिक्षणार्थियों को ब्यूटीशियन कोर्स से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक और तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण देंगी।
इनरव्हील क्लब की प्रधान प्रिया शर्मा और एडिटर अलका गर्ग ने कहा कि क्लब समाज सेवा के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार और समाज के विकास में योगदान दे सकें।
इस अवसर पर क्लब की सदस्य संजना सैनी, रीता शर्मा, मोनिका गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन इनरव्हील क्लब की एडिटर अलका गर्ग ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।