Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmaur Lagnu village should be kept out of the purview of Nagar Panchayat villagers raised the demand by submitting a memorandum to DC Sirmaur
{"_id":"682b17b9be8f0675ba06007e","slug":"video-sirmaur-lagnu-village-should-be-kept-out-of-the-purview-of-nagar-panchayat-villagers-raised-the-demand-by-submitting-a-memorandum-to-dc-sirmaur-2025-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: लगनू गांव को नगर पंचायत के दायरे रखा जाए बाहर, ग्रामीणों ने उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: लगनू गांव को नगर पंचायत के दायरे रखा जाए बाहर, ग्रामीणों ने उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपकर उठाई मांग
रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के राजस्व गांव लगनू का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपायुक्त सिरमौर से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुनील शर्मा, ओम प्रकाश, रणदीप सिंह, लेखराम, गुमान सिंह, तपेंद्र सिंह, दिनेश कुमार आदि लोगों ने राजस्व गांव लगनू को प्रस्तावित नगर पंचायत संगड़ाह से बाहर रखने की मांग की। लोगों ने बताया कि पंचायतीराज विभाग की ओर से कुछ नई नगर पंचायतें बनाई जा रही हैं। संगड़ाह पंचायत को भी नगर पंचायत बनाया जाना प्रस्तावित है। नगर पंचायत के पुनर्गठन से पहले ग्रामीण कुछ बिंदुओं को प्रशासन के ध्यान में लाना चाहते हैं। राजस्व गांव लगनू की दूरी संगड़ाह से 17 किलोमीटर है। अधिकतर आबादी कृषि आधारित है। लोगों की आर्थिक स्थिति ज्यादा सुदृढ़ नहीं है। गांव में 50 फीसदी से ज्यादा अनुसूचित जाति के लोगों की आबादी है। उन्होंने राजस्व गांव लगनू को अलग से पंचायत बनाने का आग्रह किया। संगड़ाह पंचायत की ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्तावि पारित कर सरकार को भेजा जा चुका है। इसके अलावा इस संदर्भ में एसडीएम संगड़ाह को भी पहले ज्ञापन दिया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।