{"_id":"68528fe9f064e042320bca06","slug":"video-sirmaur-mla-ajay-solanki-inspected-the-turquoise-factory-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: विधायक अजय सोलंकी ने बिरोजा फैक्ट्री का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: विधायक अजय सोलंकी ने बिरोजा फैक्ट्री का किया निरीक्षण
विधायक अजय सोलंकी ने बुधवार को बिरोजा फैक्ट्री का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने फैक्ट्री के महाप्रबंधक तथा कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। विधायक सोलंकी ने बताया कि यह फैक्ट्री वर्ष 1949 से लगातार संचालित है, जो प्रदेश सरकार को हर वर्ष लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये का लाभ दे रही है। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही कहा फैक्ट्री में कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। विशेष रूप से उत्पादन क्षमता को और अधिक बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस फैक्ट्री से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण मांगों एवं विस्तार की संभावनाओं को वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष उठाएंगे। सोलंकी ने यह भी कहा कि बिरोजा फैक्ट्री केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि नाहन की सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान है। इसके सशक्तिकरण के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि आने वाले वर्षों में और अधिक प्रगति करें। ताकि क्षेत्र के युवाओं के लिए और अधिक रोजगार के अवसर पैदा कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।