{"_id":"6a69f5754853edc09101fa25","slug":"video-sirmaur-nahan-orange-alert-no-rain-school-holiday-weather-update-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur Weather: भारी बारिश की चेतावनी बेअसर, दिनभर खिली धूप; छुट्टी के आदेशों पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur Weather: भारी बारिश की चेतावनी बेअसर, दिनभर खिली धूप; छुट्टी के आदेशों पर उठे सवाल
Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Jul 2026 06:13 PM IST
Link Copied
मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश की चेतावनी बुधवार को सिरमौर जिले में बेअसर साबित हुई। ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर नाहन उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थानों में एक दिन पहले ही अवकाश घोषित कर दिया गया था, लेकिन बुधवार को मुख्यालय नाहन सहित आसपास के अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही।
भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए नाहन के एसडीएम ने एहतियात के तौर पर सभी स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए थे। चेतावनी के कारण लोग भी संभावित खराब मौसम को लेकर सतर्क रहे, लेकिन पूरे दिन कहीं भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं हुई।
इससे पहले मंगलवार को भी मौसम विभाग ने जिले के लिए भारी बारिश की संभावना जताई थी। उस समय पांवटा साहिब और शिलाई के एसडीएम ने भी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया था। हालांकि उस दिन भी कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य मौसम बना रहा।
लगातार दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी के अनुरूप मौसम नहीं रहने से स्थानीय लोगों के बीच मौसम पूर्वानुमान की सटीकता को लेकर चर्चा रही। हालांकि प्रशासन का कहना है कि ऐसे निर्णय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एहतियातन लिए जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।