{"_id":"699978515680827da00075c2","slug":"video-sirmaur-oath-ceremony-held-at-nursing-school-of-medical-college-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्कूल में शपथ समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्कूल में शपथ समारोह आयोजित
डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के नर्सिंग स्कूल में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सिंग की नई प्रशिक्षु छात्राओं को नर्सिंग सेवा से जुड़े नैतिक मूल्यों, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई गई। समारोह में बतौर मुख्यातिथि प्रोफेसर अमर सिंह चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे पवित्र माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक कपिल तोमर, प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लो, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान तथा नर्सिंग स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा डोगरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नर्सिंग छात्राओं को अपने प्रशिक्षण के दौरान उच्च मानकों का पालन करते हुए मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नर्सिंग सेवा के मूल सिद्धांतों, व्यावसायिक आचरण और स्वास्थ्य सेवा में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।