{"_id":"6832aaba099ce96a220ace39","slug":"video-sirmaur-the-government-purchased-178-quintals-of-wheat-produced-through-natural-farming-from-42-farmers-2025-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: सरकार ने 42 किसानों से खरीदी 178 क्विंटल प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: सरकार ने 42 किसानों से खरीदी 178 क्विंटल प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं
प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के उत्पादों को प्राथमिकता के आधार पर खरीदने और देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य भी निर्धारित किया गया है। इसके तहत गेहूं का समर्थन मूल्य 60 रुपये, मक्की का 40 रुपये जबकि हल्दी का समर्थन मूल्य 90 रुपये प्रति किलो के हिसाब से तय किया गया है। जिला सिरमौर में नाहन और पांवटा साहिब में प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं 60 रुपये प्रति किलोग्राम खरीद केन्द्रों से खरीदा जा रहा है। इसके अतिरिक्त किसानों को 2 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से भाड़ा भी दिया जा रहा है। इस वर्ष जिला में 275 क्विंटल गेहूं और 25 क्विंटल हल्दी खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत अब तक 42 किसानों से 178 क्विंटल गेहूं जबकि 8 किसानों से 20 क्विंटल हल्दी खरीदी गई। प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसान रवि कुमार, निवासी गांव खदरी डाकघर विक्रम बाग तहसील नाहन ने बताया कि वह वर्ष 2021 से प्राकृतिक खेती के तहत गेहूं, मक्की, धान, हल्दी का उत्पादन कर रहे है। उन्होंने 2 बीघा भूमि में गेहूं की प्राकृतिक खेती की, जिससे उनका लगभग 8 क्विंटल का उत्पादन हुआ। 3 क्विंटल गेहूं अपने परिवार के इस्तेमाल के लिए और 5 क्विंटल प्रदेश सरकार द्वारा नाहन में स्थापित खरीद केन्द्र में 60 रूपये प्रति किलो बेची। इसके अतिरिक्त मुझे 2 रूपये प्रति किलोग्राम गेहूं का भाड़ा भी मिला। नाहन तहसील के गांव सकारडी निवासी बलिन्दर सिंह ने बताया कि वह 2019 से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने 2 क्विंटल गेहूं नाहन में सरकारी खरीद केंद्र में बेची। इस सीजन में 5-6 बीघा में मक्की की बिजाई करने का लक्ष्य है। उन्होंने प्रदेश सरकार का प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतरीन समर्थन मूल्य देने के लिए आभार व्यक्त किया। परियोजना निदेशक (आतमा) सिरमौर साहब सिंह ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशानुसार किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं, मक्की और हल्दी खरीदी जा रही है। अब तक 42 किसानों से 178 क्विंटल गेहूं जबकि 8 किसानों से 20 क्विंटल हल्दी खरीदी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।