{"_id":"6989be04f735d41e5f0762e6","slug":"video-sirmour-expressed-gratitude-after-the-list-of-150-homeless-families-was-finalized-and-also-declared-war-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: 150 हाउसलेस परिवारों की सूची क्लियर होने पर जताया आभार, साथ ही जंग का भी एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: 150 हाउसलेस परिवारों की सूची क्लियर होने पर जताया आभार, साथ ही जंग का भी एलान
रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने एक ओर जहां अपनी प्रमुख मांग माने जाने पर सरकार का आभार जताया है, वहीं दूसरी ओर लंबित मांगों को लेकर आर-पार की जंग का एलान कर दिया है। नाहन मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक विस्थापितों के सभी हक पूरे नहीं होते, बांध के निर्माण कार्य को किसी भी सूरत में शुरू नहीं होने दिया जाएगा। समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने बताया कि विस्थापितों की एक प्रमुख और पुरानी मांग 150 हाउसलेस परिवारों की सूची को मंजूरी मिलना एक बड़ी जीत है। उन्होंने इस सकारात्मक कदम के लिए स्थानीय विधायक व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार और मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया। विजय ने कहा कि पूर्व सरकार के समक्ष भी यह मांग कई बार उठाई गई थी, लेकिन वर्तमान विधायक के प्रयासों से ही इसे अमलीजामा पहनाया जा सका है। आभार जताने के साथ ही समिति ने कड़े तेवर भी दिखाए। विजय ठाकुर ने कहा, हमारी एक मांग जरूर पूरी हुई है, लेकिन लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। जब तक विस्थापितों की सभी जायज मांगों का समाधान नहीं होता, रेणुका बांध का कार्य ठप रहेगा। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि कई हाउसलेस विस्थापितों की सूची क्लियर होने के बावजूद अभी तक ग्रांट की राशि जारी नहीं की गई है। विस्थापितों की जिस जमीन का अधिग्रहण किया गया है, उसकी पैमाइश (डीमार्केशन) की मांग लंबे समय से लंबित है। समिति ने आरोप लगाया कि पुनर्वास के नाम पर विस्थापितों के साथ मजाक हो रहा है। रहने के लिए घर कहीं और दिया गया है, जबकि खेती के लिए जमीन मीलों दूर आवंटित की गई है, जिससे जीवन यापन असंभव है। प्रेसवार्ता में संयोजक विनोद ठाकुर और प्रेस सचिव योगी ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने दोहराया कि संघर्ष समिति अपने हकों के लिए एकजुट है और सरकार को जल्द से जल्द शेष मांगों पर ठोस निर्णय लेना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।