{"_id":"698ef6486f202407b608f582","slug":"video-sirmour-mla-ajay-solanki-inaugurated-the-newly-constructed-ranital-gate-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: विधायक अजय सोलंकी ने किया नवनिर्मित रानीातल गेट का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: विधायक अजय सोलंकी ने किया नवनिर्मित रानीातल गेट का लोकार्पण
नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने शुक्रवार को रानीताल पार्क के नवनिर्मित छोटे गेट का लोकार्पण किया। नये गेट पर 1.41 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। पहले यहां पर लोहे का गेट था। अब, यहां स्टील का गेट लगाया गया है। इसके अलावा सीढ़ियों पर टाइलें भी लगाई गई हैं। बताया जा रहा है यहां पर गेट लगाने के लिए विधायक अजय सोलंकी ने विधायक निधि से यह राशि दी थी। इसके बाद डीआरडीए विभाग ने ठेकेदार के जरिये इस कार्य को पूरा करवाया। नवयुवा मंडल रानीताल ने शुकवार को यहां पर लोकार्पण समारोह आयोजित किया। इसमें विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की। उन्होंने पूजा अर्चना करने के बाद गेट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता रूपेंद्र ठाकुर, वार्ड नंबर 8 के पूर्व पार्षद कपिल गर्ग उर्फ मोंटी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।