{"_id":"698ecfe11cdeb16cd80296ee","slug":"video-sirmour-mla-reena-kashyap-said-sarahan-hospital-should-be-expanded-to-100-beds-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: विधायक रीना कश्यप बोलीं- सराहां अस्पताल को 100 बेड का किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: विधायक रीना कश्यप बोलीं- सराहां अस्पताल को 100 बेड का किया जाए
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 14 फरवरी को सराहां दौरे से पहले पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर अपनी मांगें उठाई हैं। उन्होंने सराहां सिविल अस्पताल को 100 बेड का करने और बंद पड़ी परिवहन बस सेवाओं को शीघ्र बहाल करने का आग्रह किया है। रीना कश्यप ने कहा कि सराहां सिविल अस्पताल क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए एकमात्र प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अस्पताल की बेड क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ चिकित्सकों और अन्य आवश्यक स्टाफ के पद सृजित करने की मांग की, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई परिवहन बस सेवाएं लंबे समय से बंद हैं, जिससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन बस सेवाओं को शीघ्र बहाल करने का आग्रह किया है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। विधायक ने प्रशासन से मुख्यमंत्री के सराहां कार्यक्रम में उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित करने की भी अपील की है। उन्होंने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री के दौरे की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के सराहां दौरे के दौरान क्षेत्र को विकास से जुड़ी नई सौगातें मिलेंगी और लंबे समय से लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।