{"_id":"69b155f31376d450d9081bc5","slug":"video-sirmour-people-are-moving-towards-self-employment-through-backyard-poultry-scheme-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: बैकयार्ड पोल्ट्री योजना से स्वरोजगार की दिशा में बढ़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: बैकयार्ड पोल्ट्री योजना से स्वरोजगार की दिशा में बढ़ रहे लोग
Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Mar 2026 05:15 PM IST
Link Copied
प्रदेश सरकार की बैकयार्ड पोल्ट्री योजना ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए घर बैठे स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। पशुपालन विभाग के माध्यम से संचालित इस योजना से जिला सिरमौर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में ग्रामीण परिवार स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। योजना के लाभार्थी मुकेश ने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से नाहन हैचरी से जुड़े हुए हैं। प्रत्येक हैच में उन्हें 200 से 250 चूजे प्राप्त होते हैं। उन्होंने बताया कि यहां तैयार किए गए चूजों की गुणवत्ता बेहतर होती है और उनका विकास भी तेजी से होता है। इन चूजों को पालकर वह अंडों से नए चूजे तैयार करते हैं और अंडों की बिक्री से भी उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो रही है। सराहां निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने इस योजना के तहत नाहन हैचरी से चूजे प्राप्त किए हैं। इन चूजों की देखभाल उनके परिवार की ओर से की जाएगी। उन्होंने बताया कि वह स्वयं कृषि कार्य और मजदूरी करते हैं, जबकि पोल्ट्री से संबंधित कार्य उनकी पत्नी संभालेंगी। इससे परिवार की आय में वृद्धि होगी। पांवटा साहिब निवासी उर्वशी ने बताया कि उनका परिवार प्रारंभ से ही बैकयार्ड पोल्ट्री स्कीम से जुड़ा हुआ है। इस योजना के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है और उनकी आय में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।