{"_id":"69dc8dd11412d25a680da974","slug":"video-sirmour-preparations-for-himachal-day-in-full-swing-personnel-perform-march-past-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: हिमाचल दिवस की तैयारियां जोरों पर, जवानों ने किया कदमताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: हिमाचल दिवस की तैयारियां जोरों पर, जवानों ने किया कदमताल
Ankesh Dogra
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:01 PM IST
Link Copied
हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य में 15 अप्रैल को जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम की भव्यता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूली विद्यार्थियों के जवानों ने चौगान मैदान में परेड की जमकर रिहर्सल की। इस बार समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को लेकर पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। रिहर्सल के दौरान जवानों ने शानदार कदमताल और मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया। परेड के दौरान अधिकारियों ने बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि समारोह का मुख्य आकर्षण भव्य परेड और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।