{"_id":"68ca85b84944481c01022a10","slug":"video-sirmour-sirmour-taxi-maxi-society-celebrated-driver-day-in-nahan-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में सिरमौर टैक्सी मैक्सी सोसायटी ने मनाया ड्राइवर दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में सिरमौर टैक्सी मैक्सी सोसायटी ने मनाया ड्राइवर दिवस
सिरमौर टैक्सी मैक्सी सोसायटी नाहन ने बुधवार को दो सड़का में ड्राइवर दिवस का आयोजन किया। इस दौरान ड्राइवरों को यातायात नियमों पर जागरूक करने के साथ ही नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया। सोयायटी के प्रधान आकर्षण शर्मा ने कहा कि ड्राइवर देश की अर्थव्यवस्था में रीड़ की हड्डी हैं। देश की अर्थव्यवस्था ड्राइवरों पर ही टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों के दुख दर्द में भी सबसे पहले ड्राइवर ही आकर खड़े होते हैं, वो भी अपना दुख भुलाकर। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद ड्राइवरों के लिए आज तक न तो सरकार ने कुछ किया और न ही लोगों ने ही कुछ किया है। उन्होंने ड्राइवरों को सवारियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर सोसायटी की ओर से जलजीरा भी बांटा गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान आकर्षण शर्मा, उप प्रधान विशाल सैनी, महासचिव विक्रम, सचिव रिंकू, नरेश कुमार, मुख्य सलाहकार राजेश कुमार, सलाहकर विनित सोडा, नरेश कुमार, प्रकाश कश्यप, बंटी कश्यप, प्रशांत कश्यप समेत अन्य ड्राइवर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।