{"_id":"6868ea3bd8459640d603805d","slug":"video-sirmour-the-main-road-connecting-esi-hospital-in-kala-amb-became-a-pond-2025-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: कालाअंब में ईएसआई अस्पताल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बनी तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: कालाअंब में ईएसआई अस्पताल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बनी तालाब
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में स्थित ईएसआई अस्पताल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क प्रशासनिक अनदेखी का शिकार बनी हुई है। इसकी हालत ऐसी हो चुकी है कि लगभग 50 मीटर तक यह सड़क पूरी तरह बरसाती पानी में डूबी हुई है, जिसकी गहराई करीब 1.5 से 2 फीट तक मापी गई है। सड़क पर पानी निकासी का कोई पुख्ता प्रबंध प्रशासन ने नहीं किया है। बता दें, उक्त सड़क सिर्फ ईएसआई अस्पताल को ही नहीं, बल्कि झिड़ीवाला गांव और आधा दर्जन उद्योगों को भी जोड़ती है। सरपंच रामसरण, सुभाष चंद, रविंद्र, रामकरण, रोशन लाल, मामराज और सुरेंद्र ने बताया कि इस जलभराव के कारण मरीजों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।