{"_id":"69942b28e6af5665f4072416","slug":"video-sirmour-youth-congress-burns-effigy-of-prime-minister-modi-in-nahan-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: यूथ कांग्रेस ने नाहन में फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: यूथ कांग्रेस ने नाहन में फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के बड़ा चौक पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस का यह प्रदर्शन मुख्य रूप से एडीजी ग्रांट बंद किए जाने के विरोध में था। कार्यकर्ताओं ने इसे प्रदेश के विकास के साथ खिलवाड़ करार दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छतर सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार पर हिमाचल के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवाओं के अधिकारों और प्रदेश की वित्तीय मदद में कटौती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं के भारी जोश के आगे पुलिस पुतला जलने से नहीं रोक पाई। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि प्रदेश के हक की ग्रांट जल्द बहाल नहीं की गई, तो इस आंदोलन को पूरे प्रदेश में उग्र किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।