{"_id":"65589df7064cf4e1990c18c9","slug":"video-sixth-indian-reserve-corps-dhaula-kuan-celebrated-its-raising-day-with-pomp-and-show","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी धौलाकुआं ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी धौलाकुआं ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी धौलाकुआं के स्थापना दिवस का विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वर्ष-2023 के लिए आरक्षी राजेश छिंटा को सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार मिला। इस दौरान हिमाचल पुलिस बैंड ‘द हारमनी ऑफ पाइन’ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। स्वागत गीत, सरस्वती वंदना व हिमाचली नाटी समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। रक्तदान शिविर में 40 जवानों व अधिरकारियों ने अपना रक्तदान किया। समापन व पुरस्कार समारोह में विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्कृति के संध्या में भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर के निदेशक डॉ. प्रफुल्ल अग्निहोत्री पटेल मुख्य अतिथि शामिल रहे। इनके अलावा एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा एवं कमांडेंट छठी आईआरबी बटालियन, बबीता राणा उप समादेशक, विक्रम सहायक समादेशक, एएसपी सोमदत व एसएचओ प्रवीन ठाकुर समेत अन्य अधिकारीगण उक्त सांस्कृतिक संध्या में शामिल रहे। स्थापना दिवस समारोह के दौरान वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रस्साकस्सी के अन्य स्पर्धाओं का आयोजित किया। वर्ष 2023 के लिए आरक्षी राजेश छिंटा को सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार मिला। परेड कमांडर एएसआई जसवंत सिंह, राजेश भारद्वाज, संदीप चौहान व रणजीत सिंह के नेतृत्व में परेड व सलामी व गार्ड ऑफइ हुआ। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रात को भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। मशहूर पुलिस बैंड ‘द हारमनी ऑफ पाइन मुख्य आकर्षण रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।