{"_id":"6999779eb4c23ed6c5061aa8","slug":"video-the-haphazardly-parked-two-wheelers-in-the-narrow-lanes-of-nahan-make-walking-difficult-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन की तंग गलियों में बेतरतीब पार्क दोपहिया वाहनों से पैदल चलना भी हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन की तंग गलियों में बेतरतीब पार्क दोपहिया वाहनों से पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
नाहन शहर की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या से तो लोग पहले ही जूझ रहे थे, लेकिन अब यह समस्या शहर की अंदरूनी गलियों तक पहुंच गई है। नाहन की ऐतिहासिक और संकरी गलियों में बेतरतीब तरीके से पार्क किए जा रहे दोपहिया वाहनों ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर के विभिन्न मोहल्लों की मुख्य गलियों में अब पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लोग अपने दुपहिया वाहनों को गलियों के बीचोंबीच खड़ा कर देते हैं, जिससे आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बाधित हो जाता है। स्थानीय निवासी मुकेश, राजबीर, कृष्ण और स्नेहलता ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि गलियों में वाहनों के जमावड़े के कारण यदि किसी की तबीयत खराब हो जाए, तो स्ट्रेचर या पालकी ले जाना भी असंभव हो जाता है। निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध पार्किंग पर रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में पैदल चलना भी असंभव हो जाएगा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि इन गलियों का निरीक्षण किया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।