{"_id":"69a6bcf6a49cd84118028e1b","slug":"video-therapy-given-to-challenged-students-during-camp-at-diet-nahan-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डाइट नाहन में शिविर के दौरान चुनौतीपूर्ण विद्यार्थियों को दी थेरेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डाइट नाहन में शिविर के दौरान चुनौतीपूर्ण विद्यार्थियों को दी थेरेपी
समग्र शिक्षा की ओर से डाइट नाहन में दो दिवसीय थेरेपी शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को विशेषज्ञ डॉक्टरों ने थेरेपी और मां-बाप को उचित परामर्श दिया। जिले के विभिन्न स्कूलों से आए 60 चुनौतीपूर्ण बच्चों ने इस शिविर का लाभ उठाया। डाइट नाहन की ओर से इन बच्चों के रहने और खाने-पीने की निशुल्क व्यवस्था की गई थी। प्रधानाचार्य डॉ. आईडी राही ने बताया कि शिविर का संचालन डॉ. शैली गोपाल और शिवानी थापा की देख-रेख में हुआ। यहां आईजीएमसी शिमला, नाहन मेडिकल कॉलेज और आस्था स्कूल से आए विशेषज्ञ थेरेपिस्टों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में विशेष रूप से वह बच्चे मौजूद रहे जिनको सुनने, बोलने में दिक्कत थी और शारीरिक रूप से कमजोरी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।