{"_id":"69c53e02688ecdd90e02ec47","slug":"video-villagers-outraged-over-absence-of-doctor-at-kafota-veterinary-hospital-raise-slogans-against-the-department-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: कफोटा पशु अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने पर भड़के ग्रामीण, विभाग के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: कफोटा पशु अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने पर भड़के ग्रामीण, विभाग के खिलाफ नारेबाजी
कफोटा में पशुपालन विभाग के अस्पताल में लंबे समय से पशु चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पशुपालकों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में न तो डॉक्टर उपलब्ध है और न ही पर्याप्त दवाइयां, जिसके चलते उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 1980 में स्थापित इस पशु अस्पताल के अधीन तिलोरधार विकास खंड की करीब 24 के करीब पंचायतें आती हैं, जहां हजारों पशुपालक अपने पशुओं के इलाज के लिए इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। वर्तमान में यहां केवल एक फार्मासिस्ट तैनात है, जो पूरे क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहा है। वहीं डेपूटेशन पर दूसरे अस्पतालों में सेवाएं दे रहा है। पशुपालकों का कहना है कि फार्मासिस्ट को गांव-गांव जाकर पशुओं का उपचार और टीकाकरण भी करना पड़ता है। ऐसे में जब वह क्षेत्र में होता है तो अस्पताल खाली पड़ा रहता है, जिससे दूरदराज के गांवों से आने वाले लोगों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ता है। इस समस्या को लेकर कई बार सरकार और विभाग को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक डॉक्टर की तैनाती नहीं हो पाई हैं। स्थानीय ग्रामीण दिनेश शर्मा, बस्ती राम, गंगा राम, सुमेर चंद और कुंदन सिंह ने कहा कि अस्पताल की स्थिति मजाक बनकर रह गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पशुपालन विभाग सिरमौर की उपनिदेशक डॉ. रेणु सलारिया ने बताया कि कफोटा अस्पताल में डॉक्टर का पद रिक्त है, जिसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जा चुकी है। डॉक्टर की तैनाती का निर्णय विभाग और सरकार के स्तर पर लिया जाता है। उम्मीद है जल्द यहां डॉक्टर की तैनाती होगी और लोगों को जरूरी सेवाएं मिलेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।