{"_id":"65571fc72fb7a599e20a0727","slug":"video-salna-ma-rajaya-sataraya-bda-paratayagata-shanpr-6-tama-l-raha-bhaga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोलन में राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता शुरू, 6 टीमें ले रहीं भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोलन में राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता शुरू, 6 टीमें ले रहीं भाग
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:40 PM IST
सोलन के ठोडो मैदान में डाइट सोलन की ओर से राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समरोह में नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में 6 टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें चार छात्र और दो छात्राओं की टीमें शामिल है। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रेहान कांगड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं बिलासपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासिबा कांगडा, राजकीय छात्रा विद्यालय पोर्टमोर शिमला और राजकीय छात्रा विद्यालय घुमारवीं शामिल हैं। उद्घाटन के बाद सभी टीमों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता के समापन में समारोह में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के बेटे कर्नल संजय शांडिल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे और विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।