{"_id":"6a7d921324f39a8861027a68","slug":"video-solan-girls-school-band-students-sports-competitions-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"School Band: सोलन के छात्रा स्कूल में तैयार हुआ छात्राओं का बैंड, खेलकूद प्रतियोगिताओं में देगा प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Band: सोलन के छात्रा स्कूल में तैयार हुआ छात्राओं का बैंड, खेलकूद प्रतियोगिताओं में देगा प्रस्तुतियां
Ankesh Dogra
Updated Thu, 13 Aug 2026 03:14 PM IST
Link Copied
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में इस बार खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्राओं का बैंड भी अपनी प्रस्तुतियां देगा। विद्यालय में पहली बार इस तरह का बैंड तैयार किया जा रहा है। बैंड में नौवीं और दसवीं कक्षा की छात्राओं को शामिल किया गया है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार आगामी समय में यह बैंड स्कूल के विभिन्न आयोजनों और मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां देगा। खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा विद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों में भी बैंड प्रमुख रूप से रंगारंग प्रस्तुतियां देगा।
बैंड में शामिल छात्राएं संगीत की धुनों के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इससे छात्राओं को पढ़ाई के साथ संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
स्कूल में पहली बार तैयार किए जा रहे इस बैंड को लेकर छात्राओं में भी उत्साह है। प्रतियोगिताओं और अन्य आयोजनों में प्रस्तुति के माध्यम से छात्राएं विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विद्यालय प्रबंधन का प्रयास है कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, संगीत और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए भी बेहतर मंच मिले। आने वाले समय में स्कूल के प्रमुख आयोजनों में छात्राओं का यह बैंड आकर्षण का केंद्र रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।