{"_id":"6a7d9af7bf8fd6c26903b262","slug":"video-bsnl-freedom-offer-1-rupee-sim-1gb-data-free-calling-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: एक रुपये में मिलेगी सिम, रोजाना 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: एक रुपये में मिलेगी सिम, रोजाना 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
Ankesh Dogra
Updated Thu, 13 Aug 2026 03:52 PM IST
Link Copied
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत संचार निगम लिमिटेड ने उपभोक्ताओं के लिए विशेष 1 रुपये फ्रीडम ऑफर लॉन्च किया है। इसके तहत ग्राहक महज एक रुपये में बीएसएनएल की सिम प्राप्त कर सकेंगे। सिम के साथ 24 दिन की वैधता मिलेगी और इस दौरान रोजाना 1GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी।
सोलन में आयोजित पत्रकारवार्ता में बीएसएनएल के महाप्रबंधक जसपाल सिंह ने विशेष ऑफर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए यह ऑफर शुरू किया गया है। एक रुपये में मिलने वाली सिम पर 24 दिन तक रोजाना 1GB डेटा और 100 एसएमएस उपलब्ध होंगे। इसके अलावा वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी अनलिमिटेड रहेगी।
बीएसएनएल ने इसके साथ फाइबर फ्रीडम प्लान भी शुरू किया है। इसमें ग्राहकों को 1111 रुपये प्रतिमाह के शुल्क पर हाई स्पीड ब्रॉडबैंड के साथ डिजिटल मनोरंजन सेवाओं का लाभ मिलेगा।
कंपनी के अनुसार इस प्लान में 200 एमबीपीएस तक इंटरनेट स्पीड और हर महीने 5000जीबी डेटा उपलब्ध होगा। इसके अलावा ग्राहकों को 25 से अधिक प्रीमियम ओटीटी प्लेटफॉर्म की सुविधा भी दी जाएगी।
बीएसएनएल के नए ऑफर में मोबाइल और ब्रॉडबैंड दोनों ग्राहकों को ध्यान में रखा गया है। मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक रुपये की सिम के साथ 24 दिन तक डेटा, एसएमएस और कॉलिंग की सुविधा दी गई है, जबकि फाइबर ग्राहकों के लिए हाई स्पीड इंटरनेट के साथ ओटीटी सेवाओं वाला प्लान पेश किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।