{"_id":"6a7c13df2fe307602c0144a8","slug":"video-solan-salogra-hrtc-bus-car-accident-mansar-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan Accident: सलोगड़ा के पास HRTC बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan Accident: सलोगड़ा के पास HRTC बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे सवार
Ankesh Dogra
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:04 PM IST
Link Copied
परवाणू-शिमला फोरलेन पर सलोगड़ा के समीप मनसार में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस और कार की टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बस चालक कार को ओवरटेक कर रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे के दौरान एचआरटीसी बस में काफी संख्या में सवारियां मौजूद थीं। राहत की बात यह रही कि कार में सवार किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद कुछ समय तक मौके पर यातायात और लोगों की आवाजाही को लेकर स्थिति प्रभावित रही। स्थानीय लोगों के अनुसार सलोगड़ा के इस क्षेत्र में पहले भी कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं, जिसके चलते यहां सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।