{"_id":"6a530e677db28a6c4b002138","slug":"video-solan-vegetable-market-shimla-capsicum-price-falls-from-70-to-15-rupees-per-kg-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: शिमला मिर्च के दाम धड़ाम, एक दिन में 70 से 15 रुपये किलो पर पहुंचे भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: शिमला मिर्च के दाम धड़ाम, एक दिन में 70 से 15 रुपये किलो पर पहुंचे भाव
Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:17 AM IST
Link Copied
सब्जी मंडी सोलन में शिमला मिर्च के दामों में रविवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार तक 66 से 70 रुपये प्रति किलो बिकने वाली शिमला मिर्च रविवार को घटकर महज 15 से 25 रुपये प्रति किलो रह गई।
अचानक आई इस गिरावट से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। मंडी से मिली जानकारी के अनुसार बारिश के बाद मौसम साफ होने पर बड़ी संख्या में किसानों ने शिमला मिर्च की तुड़ाई शुरू कर दी, जिससे मंडी में आवक बढ़ गई। अधिक आपूर्ति के चलते मांग के मुकाबले कीमतें तेजी से नीचे आ गईं।
किसानों का कहना है कि इतनी कम कीमत मिलने से उत्पादन लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। वहीं व्यापारियों का मानना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक आवक अधिक रही तो दामों में सुधार होने में समय लग सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।