{"_id":"69bd3a784f000ddefe06e9cc","slug":"video-additional-deputy-commissioner-mahendra-pal-gurjar-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर बोले- स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर बोले- स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें
अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह निर्देश शुक्रवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के तहत प्रायोजित स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यो पर भी चर्चा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत वित्त वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत कार्यों के लक्ष्य को लगभग पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष बचे कार्यों को 31 मार्च, 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।